इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

प्रिलिम्स फैक्ट्स

  • 24 Sep, 2019
  • 5 min read
प्रारंभिक परीक्षा

प्रीलिम्स फैक्ट्स: 24 सितंबर, 2019

व्यय पर्यवेक्षकों की नियुक्ति

Apointment of expenditure observers

भारतीय निर्वाचन आयोग ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के लिये भारतीय राजस्व सेवा के दो पूर्व अधिकारियों मधु महाजन तथा बी. मुरली कुमार को विशेष व्यय पर्यवेक्षक के रूप में नियुक्त किया।

  • निर्वाचन आयोग, संविधान के अनुच्छेद 324 और जन प्रतिनिधित्व अधिनियम (Representative Of Peoples Act), 1951 की धारा 20 B के तहत प्राप्त शक्तियों के आधार पर व्यय पर्यवेक्षकों की नियुक्ति करता है।
  • व्यय पर्यवेक्षकों का कार्य चुनाव के दौरान सभी गतिविधियों और खुफिया इनपुट्स पर कार्यवाही की निगरानी करना है।
  • इसके अतिरिक्त व्यय पर्यवेक्षकों का कार्य सीविज़िल (CIVIJIL) और मतदाता हेल्पलाइन 1950 के माध्यम से प्राप्त शिकायतों पर कठोर और प्रभावी कार्यवाही करना है।

हिक्का चक्रवात

Cyclone Hikaa

उष्णकटिबंधीय चक्रवात हिक्का (Hikaa) ओमान के दक्षिण में सक्रिय है।

  • 24-37 किमी/ घंटे की गति की ऊर्ध्वाधर पवनें चक्रवात की प्रबलता को बढ़ा सकती हैं। इसके अतिरिक्त इस क्षेत्र की समुद्री सतह का तापमान 29-30 डिग्री सेल्सियस है जो उष्णकटिबंधीय चक्रवातों की अनुकूलता में सहायक है।
  • इसके साथ ही अरब प्रायद्वीप से आने वाली गर्म शुष्क हवाएँ इसकी प्रबलता को बढ़ा सकती हैं। भारत के मौसम विभाग के अनुसार यह चक्रवात अपने स्थान से पश्चिम की ओर बढ़ रहा है।
  • भारत के मौसम विभाग के अनुसार इस चक्रवात की वर्तमान स्थिति गुजरात (वेरावल) से लगभग 490 किमी. पश्चिम-दक्षिण और कराची (पाकिस्तान) से 520 किमी. दक्षिण-दक्षिण तथा ओमान के मसिराह (Masirah) द्वीपसमूह से 710 किमी. पूर्व-दक्षिण में है।
  • मसिराह (Masirah) द्वीपसमूह ओमान की राजधानी मस्कट से 513 किलोमीटर दक्षिण में है। यह मसिराह चैनल (Masirah Channel) से मुख्य भूमि से विभाजित होता है।

Oman


पोर्टल सिद्धि

Portal SIDHIEE

MSME क्षेत्र में ऊर्जा दक्षता बढ़ाने के विषय पर राष्‍ट्रीय सम्‍मेलन का उद्घाटन किया गया। इस दो दिवसीय सम्‍मेलन का आयोजन ऊर्जा दक्षता ब्‍यूरो (Bureau of Energy Efficiency- BEE) द्वारा किया जा रहा है।

  • इस सम्मेलन में MSME उद्योगसंघ, तकनीक तथा सेवा प्रदाता, क्षेत्रीय ऊर्जा विशेषज्ञ और सरकार के वरिष्‍ठ अधिकारी भाग ले रहे हैं।
  • ऊर्जा दक्षता ब्‍यूरो द्वारा MSME क्षेत्र में ऊर्जा दक्षता से संबंधित जानकारी प्रदान करने हेतु सिद्धि पोर्टल (SIDHIEE Portal) लॉन्च किया गया। इसके माध्यम से MSME क्षेत्रक में ऊर्जा संरक्षण हेतु दिशा-निर्देश प्रदान किये जाएंगे।
  • इस पोर्टल में उपयोगी सूचनाओं के साथ ही ऊर्जा दक्षता प्रौद्योगिकियों को अपनाने हेतु 50 मल्‍टीमीडिया ट्यूटोरियल वीडियो हैं।
  • विश्‍व में चीन के बाद सबसे बड़ा MSME क्षेत्रक भारत का है। इसलिये इस क्षेत्र में ऊर्जा संरक्षण को बढ़ावा देना महत्त्वपूर्ण हैं।

ऊर्जा दक्षता ब्‍यूरो

(Bureau of Energy Efficiency- BEE)

  • BEE भारत सरकार के विद्युत मंत्रालय के अधीन एक सांविधिक निकाय है।
  • यह भारतीय अर्थव्यवस्था में ऊर्जा संरक्षण को बढ़ाने के प्राथमिक उद्देश्य के साथ रणनीतियों को विकसित करता है।
  • BEE ऊर्जा संरक्षण अधिनियम के तहत उपलब्ध मौजूदा संसाधनों और बुनियादी ढांँचे की पहचान एवं उपयोग हेतु नामित उपभोक्ताओं, एजेंसियों तथा अन्य संगठनों के साथ समन्वय स्थापित करता है।

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow