प्रयागराज शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 29 जुलाई से शुरू
  संपर्क करें
ध्यान दें:

प्रिलिम्स फैक्ट्स

  • 18 Jul, 2022
  • 7 min read
प्रारंभिक परीक्षा

किल स्विच

हाल ही में 'उबर फाइल्स' से पता चलता है कि कंपनी ने संवेदनशील डेटा को नष्ट करने के लिये कथित तौर पर किल स्विच तैनात किये थे, जिन्हें पुलिस और अधिकारियों द्वारा वैध रूप से एक्सेस किया जा सकता था।

किल स्विच क्या है?

  • किल स्विच एक ऐसा तंत्र है जिसका उपयोग किसी डिवाइस या प्रोग्राम को बंद या अक्षम करने के लिये किया जाता है।
  • विनिर्माण क्षेत्र में उन्हें असेंबली लाइनों में क्षति को रोकने या किसी श्रमिक के जीवन को बचाने के लिये संचालन/ऑपरेशन पर अंकुश लगाने के लिये तैनात किया जाता है।
  • ये डिजिटल दुनिया में एक समान उद्देश्य की पूर्ति करते हैं लेकिन हार्डवेयर के बजाय अधिकांशतः सॉफ्टवेयर आधारित होते हैं।
  • किल स्विच का उद्देश्य आमतौर पर किसी मशीन या डेटा की चोरी को रोकना या किसी आपात स्थिति में मशीनरी को बंद करना होता है।

भारतीय संदर्भ:

  • उबर के एक ड्राईवर द्वारा चलती गाड़ी में बलात्कार किये जाने के बाद ‘उबर’ को दो महीने के लिये सस्पेंड कर दिया गया था।
  • इसके बाद नियामक अधिकारियों ने कंपनी में कई प्रकार की विसंगतियाँ देखीं जैसे:
    • वैट (मूल्य वर्धित कर) रिटर्न उल्लंघन।
    • भारतीय अधिकारियों के लिये डेटा तक पहुँच को रोकना।
    • कंपनी के संचालन की कोई भौतिक उपस्थिति नहीं और भारतीय संचालन नीदरलैंड मुख्यालय से किये जा रहे हैं।

स्रोत : इंडियन एक्स्प्रेस


विविध

Rapid Fire (करेंट अफेयर्स): 18 जुलाई, 2022

अंतर्राष्ट्रीय नेल्सन मंडेला दिवस 

नोबेल शांति पुरस्कार विजेता और दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला के जन्मदिन (18 जुलाई) को संयुक्त राष्ट्र द्वारा ‘अंतर्राष्ट्रीय नेल्सन मंडेला दिवस’ के तौर पर मनाया जाता है। प्रतिवर्ष 18 जुलाई को यह दिवस मनाने का निर्णय वर्ष 2010 में लिया गया था। गौरतलब है कि दक्षिण अफ्रीका में रंगभेदी शासन के दौरान नेल्सन मंडेला ने अपने जीवन के 27 साल वहाँ की जेलों में बिताए थे। यह दिवस शांति स्थापना, रंगभेद उन्मूलन, मानवाधिकारों की रक्षा और लैंगिक समानता की स्थापना के प्रति नेल्सन मंडेला के सतत् प्रयासों को मान्यता प्रदान करता है। नेल्सन मंडेला को साहस, करुणा, स्वतंत्रता, शांति एवं सामाजिक न्याय के लिये प्रतिबद्धता का वैश्विक प्रतीक माना जाता है। वह 10 मई, 1994 से 14 जून, 1999 तक दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति रहे तथा अफ्रीका के पहले अश्वेत राष्ट्रपति थे। वर्ष 2014 में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने उन लोगों की उपलब्धियों को पहचानने के लिये नेल्सन मंडेला पुरस्कार की शुरुआत की जिन्होंने मानवता की सेवा के लिये अपना जीवन समर्पित कर दिया। 

रामायण मासम 

केरल में 17 जुलाई, 2022 से रामायण मासम शुरू हो रहा है। मलयालम कैलेंडर के अनुसार यह वर्ष के अंतिम माह कर्कीडकम की शुरुआत का प्रतीक है। रामायण मास के दौरान केरल के हिंदू घरों में पूरे महीने गोधूलि बेला में रामायण के श्‍लोकों का पाठ किया जाता है। मंदिरों में भी रामायण पाठ का आयोजन होता है। यह मास आयुर्वेदिक उपचार और तीर्थ यात्राओं के लिये अनुकूल माना जाता है।  रामायण मासम का समापन 16 अगस्‍त को होगा। रामायण भारतीय साहित्य का आधार ग्रंथ है। उत्तर भारत में   तुलसी रामायण का जो स्थान है, वही केरल में एशुत्तच्छन द्वारा विरचित आध्यात्म रामायण किहिपांट’  का है। सोलहवीं सदी में रचित इस लोकप्रिय कृति का पाठ वर्ष में पूरे एक महीने श्रावण (मलयालम कर्कडकमास ) में निरंतरता से किया जाता है। केरल के प्रसिद्ध त्योहार ओणम से पूर्व यह   अनुष्ठान संपन्न  होता है। श्रीरामचन्द्र जी की वन यात्रा से केरल का भी संबंध माना जाता है। केरल का एक   प्रसिद्ध तीर्थस्थान शबरीमला के मार्ग में पंपासर के पास स्थित शबरीपीठ, वनवास काल में राम- शबरी के दर्शन को प्रमाणित करता है। ‘मला’ शब्द मलयालम में पर्वत के लिये प्रयुक्त होता है। 

अनमेन्शनिंग फीचर 

माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ट्विटर ने “अनमेन्शनिंग फीचर” लॉन्च किया है। यह सुविधा यूज़र्स को किसी भी बातचीत से खुद को हटाने की अनुमति देगी। ट्विटर को खरीदने के लिये एलोन मस्क के 44 बिलियन अमेरिकी डाॅलर के सौदे के वाकआउट पर चल रही हलचल के बीच यह फीचर शुरू किया गया है। ट्विटर अब तक सीमित संख्या में यूज़र्स पर अनमेन्शनिंग फीचर का परीक्षण कर रहा था। अब इसे सबके लिये लॉन्च कर दिया गया है। यह सुविधा यूज़र्स को उन वार्तालापों से खुद को हटाने की अनुमति देगी जिनका वे अब हिस्सा नहीं बनना चाहते हैं। यह अवांछित बातचीत से खुद को हटाकर लोगों की शांति की रक्षा करने में मदद करेगा। यह एक अमेरिकी संचार कंपनी है, जिसका मुख्यालय सैन फ्रांसिस्को, कैलिफोर्निया में है। ट्विटर मार्च 2006 में जैक डोर्सी, बिज़ स्टोन, नोआ ग्लास और इवान विलियम्स द्वारा बनाया गया था। इसे आधिकारिक तौर पर जुलाई 2006 में लॉन्च किया गया था।


close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow