इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

प्रिलिम्स फैक्ट्स

  • 06 Dec, 2019
  • 7 min read
प्रारंभिक परीक्षा

प्रीलिम्स फैक्ट्स: 06 दिसंबर, 2019

ज़ीरो एफआईआर

Zero FIR

हाल ही में आंध्र प्रदेश में कृष्णा ज़िले के कांचीचेरला में नंदीगामा उपखंड के तहत पहली ज़ीरो एफआईआर (Zero FIR) दर्ज की गई है।

FIR

ज़ीरो एफआईआर के विषय में:

  • ज़ीरो एफआईआर किसी भी पुलिस स्टेशन द्वारा किसी संज्ञेय अपराध के लिये पंजीकृत की जा सकती है, बिना इस बात की परवाह किये कि मामला उनके अधिकार क्षेत्र में है या नहीं और उसे एक उपयुक्त पुलिस स्टेशन में स्थानांतरित किया जाता है।

भारत में स्थिति:

  • भारत में ज़ीरो एफआईआर की अवधारणा का सर्प्रथम सुझाव, आपराधिक कानूनों में संशोधन की समीक्षा के लिये गठित जस्टिस वर्मा समिति ने दिया था।
  • इसके अलावा 12 अक्तूबर, 2015 को गृह मंत्रालय द्वारा सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों को एक एडवाइज़री जारी की गई ताकि संबंधित विभागों को अनिवार्य रूप से एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिये जा सकें।
  • ज़ीरो एफआईआर इससे पहले भी दर्ज की जा चुकी है लेकिन यह इस तरह का पहला मामला था जिसमें त्वरित कार्रवाई के लिये ज़ीरो एफआईआर दर्ज की गई।
  • जो पुलिस अधिकारी ज़ीरो एफआईआर के पंजीकरण का पालन करने में विफल रहते हैं, उन पर आईपीसी की धारा 166 ए के तहत मुकदमा दर्ज कर विभागीय कार्रवाई भी की जा सकती है।

प्लॉगिंग रन

Plogging Run

हाल ही में फिट इंडिया प्लॉगिंग रन (Plogging Run) के लिये रिपु दमन बेवली को भारत का प्लॉगिंग दूत घोषित किया गया।

Fit India

आयोजन:

  • पहले फिट इंडिया प्लॉगिंग रन की शुरुआत 2 अक्तूबर, 2019 को हुई थी जिसमें देश भर के 62 हज़ार स्थानों से 36 लाख से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया था।
    • इसका समापन दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में हुआ।
  • इसका आयोजन भारतीय खेल प्राधिकरण, नेहरू युवा केंद्र संगठन, राष्ट्रीय सेवा योजना, गैर- सरकारी संगठनों, केंद्रीय विद्यालय और कई अन्य संगठनों ने मिलकर किया था।
  • इस कार्यक्रम के तहत युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय (Ministry of Youth Affairs and Sports) ने देशव्यापी प्लॉगिंग दूत अभियान की शुरुआत भी की, इसके तहत जो भारतीय दौड़ते हुए अपने शहरों, नगरों और ज़िलों को स्वच्छ बना रहे हैं, उन्हें अपने क्षेत्रों का प्लॉगिंग दूत नामित किया गया है।

प्लॉगिंग रन:

  • प्लॉगिंग दो शब्दों, स्वीडिश वाक्यांश प्लोकाअप (Plocka Upp) और जॉगिंग (Jogging) का एक संयोजन है।
  • यह एक प्रकार की अंतर्राष्ट्रीय फिटनेस प्रवृत्ति (International Fitness Trend) है, जिसमें टहलना और कचरा उठाना शामिल है।
  • इसे फिट इंडिया आंदोलन में शामिल किया गया है।
  • इसके तहत स्वच्छता के साथ फिटनेस को भी प्रोत्साहन दिया जाता है।

उद्देश्य:

  • इसका उद्देश्य भारत को स्वच्छ और निर्मल बनाना है।

रिपु दमन बेवली:

  • श्री बेवली ने 2017 में प्लॉगिंग शुरू की थी। बेवली और उनके दल ने लगभग दो महीने के दौरान 1,000 किलोमीटर की दौड़ पूरी की और 50 शहरों को स्वच्छ बनाया। इस दौरान उन्होंने 2.7 टन कचरा जमा किया।

अभ्यास इन्द्र- 2019

Exercise INDRA- 2019

भारत और रूस के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘इन्द्र’- 2019 (Exercise INDRA- 2019) का आयोजन 10- 19 दिसंबर 2019 तक बबीना (झाँसी), पुणे और गोवा में एक साथ किया जाएगा।

Exercise INDRA

शुरुआत:

  • इन्द्र सैन्य अभ्यास शृंखला की शुरुआत वर्ष 2003 में हुई थी तथा वर्ष 2017 में रूस के व्लादिवोस्टोक में पहला संयुक्त सैन्य अभ्यास का आयोजन किया गया जिसमें दोनों देशों की थल, वायु एवं जल सेनाओं ने भाग लिया

उद्देश्य:

  • इस सैन्य अभ्यास का उद्देश्य दोनों देशों की सेनाओं के बीच सामरिक कौशल, अनुभव और सैन्य तकनीक को साझा करना है।
  • इसके अलावा यह सैन्य अभ्यास भारत और रूस के बीच रणनीतिक सहयोग को बढ़ावा देता है।

मॉरिटानिया

Mauritania

हाल ही में दक्षिण अफ्रीका के मॉरिटानिया के तट पर शरणार्थियों को ले जा रही एक नाव के पलट जाने से लगभग 58 शरणार्थियों की मृत्यु हो गई।

MAURITANIA

अवस्थिति:

  • मॉरिटानिया अफ्रीका के अटलांटिक तट पर स्थित है तथा यह उत्तर-पश्चिम में सहारा मरुस्थल, उत्तर-पूर्व में अल्जीरिया, पूर्व और दक्षिण-पूर्व में माली तथा दक्षिण-पश्चिम में सेनेगल से घिरा हुआ है।
  • यह अफ्रीका महाद्वीप का 11वाँ सबसे बड़ा देश है तथा इसमें बड़े पैमाने पर रेगिस्तान शामिल है।
  • इसकी राजधानी नौआकोट है तथा इसे फ्राँस से 28 नवंबर, 1960 को स्वतंत्रता मिली।
  • यह संयुक्त राष्ट्र और अफ्रीकी संघ का सदस्य है।

विशेषताएँ:

  • इस क्षेत्र की सबसे प्रमुख विशेषता ‘गुलब एर रिचाट’ (Guelb er Richat) है, जिसे ‘सहारा की आँख’ (Eye Of Sahara) के नाम से भी जाना जाता है।
  • यह एक गहरी क्षत-विक्षत गुंबद है जिसमें अंतर्वेधी एवं बहिर्वेधी दोनों प्रकार की आग्नेय चट्टानें पाई जाती हैं।

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow