प्रयागराज शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 29 जुलाई से शुरू
  संपर्क करें
ध्यान दें:

प्रिलिम्स फैक्ट्स

  • 06 May, 2023
  • 14 min read
प्रारंभिक परीक्षा

BizAmp-पूर्वोत्तर क्षेत्र के व्यवसायों का संवर्द्धन

हाल ही में लघु, कुटीर एवं मध्यम उपक्रम मंत्रालय द्वारा NSIC वेंचर कैपिटल फंड लिमिटेड (NVCFL) के सहयोग से नगालैंड के दीमापुर में अपने आत्मनिर्भर भारत (SRI) फंड के तहत BizAmp नामक एक आउटरीच प्रोग्राम आयोजित किया गया।

BizAmp क्या है?

  • BizAmp देश के पूर्वोत्तर क्षेत्र में पहला आउटरीच प्रोग्राम है जो NVCFL के SRI फंड के माध्यम से पूंजीगत लाभों को अधिकतम करने पर केंद्रित है।
  • कार्यक्रम का उद्देश्य पूर्वोत्तर राज्यों के सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (MSMEs) को सशक्त बनाना और SRI फंड के तहत लाभों का उपयोग करके उनके व्यवसायों को बढ़ाना है।
  • इस आयोजन में लाभार्थी MSME के लिये अपनी स्टोरी प्रस्तुत करने और अन्य MSME को प्रेरित करने के लिये एक समर्पित फोरम शामिल था।
    • इस कार्यक्रम ने विभिन्न पूर्वोत्तर राज्यों के उद्योग सचिवों की उपस्थिति के साथ राज्य और केंद्र सरकार के ठोस प्रयासों को प्रदर्शित किया, जिन्होंने MSME के विकास में सहायता के लिये तैयार की गई विभिन्न नीतियों के बारे में जानकारी प्रदान की।

SRI फंड के बारे में:

  • परिचय:
    • यह फंड भारत को वित्तीय सहायता प्रदान करने हेतु सरकार का प्रमुख कार्यक्रम 'आत्मनिर्भर भारत' कार्यक्रम के हिस्से के रूप में शुरू किया गया था।
  • उद्देश्य:
    • फंड का उद्देश्य विकास में मदद करना, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय चैंपियन बनना तथा प्रासंगिक प्रौद्योगिकियों, वस्तुओं एवं सेवाओं का उत्पादन करके भारत को आत्मनिर्भर बनाना है।
  • SRI फंड की संरचना:
    • SRI फंड एक रणनीतिक निवेश है जो फंड ऑफ फंड्स के रूप में कार्य करता है, जिसमें प्रत्यक्ष रूप से कंपनियों के बजाय अन्य फंडों में निवेश किया जाता है। SRI फंड की संरचना इस प्रकार है:
      • निधि, मदर फंड और डॉटर फंड संरचना के माध्यम से संचालित होती है।
      • एंकर निवेशक के रूप में भारत सरकार के साथ SRI फंड (मदर फंड) की कुल राशि/कॉर्पस 10,006 करोड़ रुपए है।
      • डॉटर फंड भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) - पंजीकृत श्रेणी I तथा श्रेणी II वैकल्पिक निवेश निधि (Alternate Investment Funds-AIF) हैं।
      • डॉटर फंड अधिकांशतः वेंचर कैपिटल और प्राइवेट इक्विटी फंड हैं।
      • सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम विकास अधिनियम, 2006 के अंतर्गत आने वाले MSME में डॉटर फंड निवेश करते हैं।
  • प्रबंध प्राधिकरण:
    • SRI फंड का प्रबंधन NVCFL द्वारा किया जा रहा है।
      • NVCFL सेबी (AIF) विनियम, 2012 के प्रावधानों के तहत श्रेणी II AIF के रूप में सेबी के साथ पंजीकृत है।
  • MSMEs पर प्रभाव:
    • SRI फंड इक्विटी/अर्द्ध-इक्विटी जैसे संरचित साधनों के माध्यम से MSME को विकास पूंजी प्रदान करता है।

पूर्वोत्तर भारत में MSME को सशक्त बनाने का क्या महत्त्व है?

  • MSME क्षेत्र का पोषण राष्ट्र की आर्थिक प्रगति के लिये महत्त्वपूर्ण है।
  • पूर्वोत्तर भारत में MSME को सशक्त बनाना क्षेत्रीय और राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था में उनके योगदान को बढ़ाने और आत्मनिर्भरता के लिये महत्त्वपूर्ण है। MSME रोज़गार सृजित कर सकते हैं, निर्यात तथा, नवाचार को बढ़ावा दे सकते हैं और ग्रामीण विकास का समर्थन कर सकते हैं।
  • क्षेत्र में MSME को सशक्त बनाने से स्थानीय समुदायों, विशेषकर महिलाओं और युवाओं को लाभ होता है।

पूर्वोत्तर भारत में MSME को सशक्त बनाने के लिये भारत की पहल

  • पूर्वोत्तर MSME कॉन्क्लेव का आयोजन गुवाहाटी में उद्यमिता और व्यापार के अवसरों को बढ़ावा देने के लिये किया गया था, जिसमें बुनियादी संरचना के निर्माण, बाज़ार लिंक प्रदान करने, MSME पार्क और टूल रूम स्थापित करने तथा विशेष रूप से पूर्वोत्तर के लिये एक नीति पेश करने पर ध्यान केंद्रित किया गया था।

 UPSC सिविल सेवा परीक्षा, विगत वर्ष के प्रश्न: 

प्रिलिम्स

प्रश्न.1 विनिर्माण क्षेत्र के विकास को बढ़ावा देने के लिये भारत सरकार की हाल की नीतिगत पहल क्या है/हैं? (2012)

  1. राष्ट्रीय निवेश और विनिर्माण क्षेत्र की स्थापना
  2. 'सिंगल विंडो क्लीयरेंस' का लाभ प्रदान करना
  3. प्रौद्योगिकी अधिग्रहण और विकास कोष की स्थापना

नीचे दिये गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिये:

(a) केवल 1
(b) केवल 2 और 3
(c) केवल 1 और 3
(d) 1, 2 और 3

उत्तर: (d)


प्रश्न 2. निम्नलिखित में से कौन समावेशी विकास के सरकार के उद्देश्य को आगे बढ़ाने में सहायता कर सकता है? (2011)

  1. स्वयं सहायता समूहों को बढ़ावा देना
  2. सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों को बढ़ावा देना
  3. शिक्षा का अधिकार अधिनियम को लागू करना

नीचे दिये गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिये:

(a) केवल 1
(b) केवल 1 और 2
(c) केवल 2 और 3
(d) 1, 2 और 3

उत्तर:(d)

स्रोत: पी.आई.बी.


विविध

Rapid Fire (करेंट अफेयर्स): 6 मई, 2023

वाशिंगटन घोषणा

दक्षिण कोरिया और अमेरिका द्वारा हस्ताक्षरित वाशिंगटन घोषणा का उद्देश्य उत्तर कोरिया की क्षेत्रीय आक्रामकता के खिलाफ दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को मज़बूत करना है। ह्वासोंग-8 ठोस-ईंधन अंतर-महाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल (ICBM) के उत्तर कोरिया के सफल प्रक्षेपण को देखते हुए इस समझौते में कोरियाई प्रायद्वीप में एक अमेरिकी परमाणु बैलिस्टिक पनडुब्बी को तैनात करने, एक परमाणु सलाहकार समूह का निर्माण करने और दक्षिण कोरिया के परमाणु क्षेत्र में हो रही प्रगति के विषय में जानकारी प्रदान करने की रूपरेखा दी गई है। हालाँकि दक्षिण कोरिया ने अप्रसार संधि के प्रति अपनी प्रतिबद्धता की फिर से पुष्टि की है कि वह अपनी परमाणु क्षमताओं को विस्तारित करने का उपक्रम नहीं करेगा। वैश्विक परमाणु हथियारों के उत्पादन को सीमित करने की चिंता को लेकर अमेरिका दक्षिण कोरिया को अपना परमाणु शस्त्रागार बनाने की अनुमति देने में अनिच्छुक रहा है। हालाँकि यह वादा कि अमेरिका और उसके परमाणु हथियार अपने साथी देशों की रक्षा करेंगे, अप्रसार के बड़े उद्देश्य के अनुरूप है। चीन और उत्तर कोरिया ने समझौते की आलोचना की है, अधिकांश दक्षिण कोरियाई अपने स्वयं के परमाणु शस्त्रागार को एक निवारक के रूप में विकसित करना चाहते हैं। दक्षिण कोरियाई जनता को अमेरिकी सहायता पर संदेह है।
और पढ़ें… अप्रसार संधि

विश्व फुफ्फुसीय उच्च रक्तचाप दिवस

विश्व फुफ्फुसीय उच्च रक्तचाप दिवस (World Pulmonary Hypertension Day) 5 मई को मनाया जाने वाला एक वार्षिक आयोजन है, जो पल्मोनरी हाइपरटेंशन (PH) के संदर्भ में जागरूकता बढ़ाने और इस स्थिति से पीड़ित लोगों को सहयोग करने हेतु मनाया जाता है। इस दिन की शुरुआत वर्ष 2012 में मैड्रिड, स्पेन में हुई थी, जहाँ रोगी संघों, रोग संगठनों एवं वैज्ञानिक समुदायों को एक साथ लाने हेतु एक कार्यक्रम तथा वैज्ञानिक संगोष्ठी आयोजित की गई थी। 5 मई को इसलिये चुना गया क्योंकि यह ज़हरीले रेपसीड तेल के कारण होने वाले फुफ्फुसीय उच्च रक्तचाप से स्पेन में मरने वाले पहले बच्चे की याद दिलाता है। इस वर्ष विश्व फुफ्फुसीय उच्च रक्तचाप दिवस 2023 की थीम "टुगेदर वी आर स्ट्रांगर" है, जो जागरूकता बढ़ाने, रोगियों एवं उनके परिवारों का सहयोग करने तथा देखभाल और उपचार तक पहुँच बढ़ाने का समर्थन करने हेतु एक-साथ आने के महत्त्व पर ज़ोर देती है। PH एक प्रकार का उच्च रक्तचाप है जो फेफड़ों तथा हृदय के दाहिने हिस्से की धमनियों को प्रभावित करता है। PH विभिन्न कारकों के कारण हो सकता है, जिसमें आनुवंशिकी, कुछ चिकित्सीय स्थितियाँ और विषाक्त पदार्थों के संपर्क में आना शामिल है। PH के लक्षणों में साँस की तकलीफ, थकान, सीने में दर्द एवं बेहोशी शामिल हो सकते हैं।

मोचा चक्रवात

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने एक चेतावनी जारी की है कि 6 मई, 2023 के आसपास बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पूर्व क्षेत्र के ऊपर एक चक्रवाती परिसंचरण विकसित होने की संभावना है। मौसम के प्रारूप के आधार पर IMD के प्रारंभिक विश्लेषण के अनुसार, चक्रवात संभावित रूप से 'गंभीर चक्रवाती तूफान' में बदल सकता है। यह इस वर्ष बनने वाला पहला चक्रवात होगा और लाल सागर तट पर स्थित येमिनी शहर मोचा (मोखा) के आधार पर यमन द्वारा प्रस्तावित चक्रवात को मोचा नाम दिया जाएगा। इस चक्रवात का नामकरण विश्व मौसम विज्ञान संगठन (WMO) द्वारा जारी किये गए आदेश के अनुसार किया गया था, जिसमें कहा गया है कि प्रत्येक चक्रवात का नाम ऐसे उदाहरणों में भ्रम से बचने के लिये रखा जाना चाहिये जहाँ एक स्थान पर कई प्रणालियाँ संचालित होती हैं। चक्रवात एक मौसमी परिघटना है जो निम्न दाब केंद्र और इसके चारों ओर परिसंचरण वाली तेज़ पवनों की विशेषता है। यह बाढ़, तूफान और भूस्खलन का कारण बन सकता है, जिसके परिणामस्वरूप जीवन और परिसंपत्ति की क्षति हो सकती है। स्थान और मौसम की स्थिति के आधार पर चक्रवातों को उष्णकटिबंधीय चक्रवात, अत्यधिक उष्णकटिबंधीय चक्रवात और ध्रुवीय निम्नदाब पेटियों के रूप में वर्गीकृत किया जा सकता है।

और पढ़े… चक्रवात

विश्व बैंक का नया अध्यक्ष

विश्व बैंक ने घोषणा की है कि 2 जून, 2023 से शुरू होने वाले पाँच वर्ष के कार्यकाल के लिये अजय बंगा को संगठन के नए अध्यक्ष के रूप में चुना गया है। विश्व बैंक के नए अध्यक्ष के लिये चयन प्रक्रिया पारदर्शी और योग्यता आधारित है, जिससे किसी को भी पद के लिये प्रस्तावित की जाने वाली बैंक की राष्ट्रीय सदस्यता की अनुमति मिलती है। विश्व बैंक समूह के अध्यक्ष होने के अतिरिक्त बंगा इंटरनेशनल बैंक फॉर रिकंस्ट्रक्शन एंड डेवलपमेंट (IBRD) के कार्यकारी निदेशक मंडल के अध्यक्ष तथा अंतर्राष्ट्रीय विकास संघ (IDA), अंतर्राष्ट्रीय वित्त निगम (IFC), बहुपक्षीय निवेश गारंटी एजेंसी (MIGA) एवं निवेश विवादों के निपटान के लिये अंतर्राष्ट्रीय केंद्र की प्रशासनिक परिषद (ICSID) के निदेशक मंडल के पदेन अध्यक्ष के रूप में भी काम करेंगे।
और पढ़ें… विश्व बैंक


close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow