ध्यान दें:

प्रिलिम्स फैक्ट्स

  • 01 Nov, 2019
  • 5 min read
प्रारंभिक परीक्षा

प्रीलिम्स फैक्ट्स: 1 नवंबर, 2019

चक्रवात महा

Cyclone Maha

हाल ही में केप केमोरिन/कोमोरिन (भारत के दक्षिणी छोर के पास स्थित) के समीप उत्पन्न निम्न वायुदाब एक चक्रवाती तूफान में बदल गया है जिसे चक्रवात महा (Maha) का नाम दिया गया है।

Cyclone Maha

  • इस चक्रवात का नामकरण ओमान द्वारा किया गया है।
  • यह चक्रवात लक्षद्वीप, दक्षिण-पूर्व अरब सागर तथा मालदीव के आसपास के क्षेत्रों के आसपास सक्रिय है।
  • चक्रवाती तूफान महा, वर्ष 2019 में उत्तर-पूर्व मानसून से उत्पन्न दूसरा चक्रवाती तूफान है।
  • भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, अरब सागर में दो चक्रवाती तूफान सक्रिय हैं। इससे पहले सक्रिय चक्रवात क्यार (Kyarr) अरब प्रायद्वीप की ओर बढ़ गया है।

अफ्रीकी स्वाइन फीवर

African Swine Fever

चीन में अफ्रीकी स्वाइन फीवर (African Swine Fever- ASF) के व्यापक प्रसार के कारण सूअर के मांस की कीमतें उच्च स्तर पर पहुँच गई हैं।

African Swine Fever

अफ्रीकी स्वाइन फीवर

  • अफ्रीकी स्वाइन फीवर एक गंभीर संक्रामक रोग है जो घरेलू और जंगली सुअरों को प्रभावित करता है।
  • यह रोग जीवित या मृत सुअरों, घरेलू या जंगली और इनसे बने मांस उत्पादों द्वारा फैलता है।
  • इसके अलावा इस रोग का प्रसार कीटों (Biting Insects) तथा चिचड़ियों (Ticks) आदि के काटने से भी होता है।
  • इस रोग का कोई एंटीडोट या वैक्सीन उपलब्ध नहीं है।
  • इस रोग को फैलने से रोकने के लिये एकमात्र ज्ञात उपाय संक्रमित पशुओं का सामूहिक रूप से न्यूनीकरण करना है।
  • चीन विश्व में सूअर के मांस का सबसे बड़ा उत्पादक और उपभोक्ता देश है।

गौरा-गौरी उत्सव

Gaura-Gauri festival

हाल ही में छत्तीसगढ़ राज्य में गौरा-गौरी उत्सव (Gaura-Gauri festival) मनाया गया।

Gaura-Gauri festival

उत्सव के बारे में

  • यह उत्सव दीपावली के अगले दिन मनाया जाता है जहाँ गौरा का तात्पर्य भगवान् शिव से तथा गौरी का तात्पर्य पार्वती से होता है।
  • इस उत्सव के दौरान छत्तीसगढ़ के लोगों के ग्रामीण जीवन को दर्शाया जाता है।
  • इसमें लोक नृत्यों के रूप में गेडी, कर्मा, सुआ, राउत नाचा, पंथी नृत्य और गौरी गौरा आदि का प्रदर्शन किया जाता है।
  • उत्सव के दौरान लोक गीतों की प्रस्तुति के लिये पारंपरिक वाद्ययंत्र जैसे झांझर, मंदर और गुदुम बाजा आदि का प्रयोग किया जाता है।
  • छत्तीसगढ़ राज्य के सुरती, हरेली, पोला और तीजा आदि कुछ अन्य त्योहार हैं।

भारत के 47वें मुख्य न्यायाधीश

47th Chief Justice of India

हाल ही में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा न्यायमूर्ति शरद अरविंद बोबड़े को भारत के 47वें मुख्य न्यायाधीश (Cheif Justice Of India- CJI) के रूप में नियुक्त किया गया है।

47th Chief Justice of India

  • उन्होंने रंजन गोगोई (पूर्व मुख्य न्यायाधीश) का स्थान ग्रहण किया गया है।
  • इनका कार्यकाल 17 माह का होगा तथा वे 23 अप्रैल, 2021 तक अपने पद पर बने रहेंगे।
  • नियमानुसार, निवर्तमान मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई ने सर्वोच्च न्यायालय के सबसे वरिष्ठ न्यायाधीश जस्टिस बोबडे के नाम की उनके उत्तराधिकारी के रूप में सिफारिश की।
  • भारत के मुख्य न्यायाधीश और सर्वोच्च न्यायालय के अन्य न्यायाधीशों की नियुक्ति राष्ट्रपति द्वारा संविधान के अनुच्छेद 124 के खंड (2) के तहत की जाती है।

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
PrevNext
May 2025
SuMoTuWeThFrSa
    123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031