प्रयागराज शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 29 जुलाई से शुरू
  संपर्क करें
ध्यान दें:

Be Mains Ready

  • 21 Dec 2021 रिवीज़न टेस्ट्स सामान्य अध्ययन पेपर 3

    संपूर्ण पाठ्यक्रम टेस्ट सामान्य अध्ययन पेपर 3

    प्रश्न.1 बेरोज़गारी की तुलना में अल्परोज़गार भारतीय अर्थव्यवस्था के लिये एक बड़ा खतरा है। चर्चा कीजिये। (150 शब्द)

    प्रश्न.2 भारत के समावेशी विकास के लिये मानव पूंजी में निवेश आवश्यक है। मूल्यांकन कीजिये। (150 शब्द)

    प्रश्न.3 स्वतंत्रता के बाद से भारतीय नियोजन दृष्टिकोण में एक बदलाव आया है। क्या वर्तमान नियोजन पारिस्थितिकी तंत्र कोविड के बाद के युग में उत्पन्न होने वाले मुद्दों के समाधान के लिये पर्याप्त है? परीक्षण कीजिये। (150 शब्द)

    प्रश्न.4 कोरोनावायरस के प्रकोप ने गिग इकॉनमी की नाजुक प्रकृति को उजागर कर दिया है। चर्चा कीजिये। (150 शब्द)

    प्रश्न.5 आंतरिक सुरक्षा चुनौतियों में सोशल नेटवर्किंग साइटों की भूमिका पर चर्चा कीजिये। (150 शब्द)

    प्रश्न.6 देश के आर्थिक विकास के लिये सीमा सुरक्षा एक आवश्यक चालक है। विभिन्न आर्थिक गतिविधियों को बनाए रखने में सुरक्षित सीमाओं की भूमिका पर चर्चा करते हुए, सीमा सुरक्षा को प्रभावित करने वाली प्रमुख चुनौतियों पर भी प्रकाश डालिये। (150 शब्द)

    प्रश्न.7 ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के लिये उन नवीन दृष्टिकोणों पर चर्चा कीजिये जो भारतीय शहरों में बढ़ती अपशिष्ट समस्याओं से निपटने में मदद कर सकते हैं। (150 शब्द)

    प्रश्न.8 वायु प्रदूषण एक सीमापारीय समस्या है, यह ग्रामीण और शहरी सीमाओं का अतिक्रमण करता है। लेकिन ग्रामीण भारत में वायु प्रदूषण के मुद्दे पर शायद ही कभी चर्चा होती है और इसकी कार्य योजनाएँ अनम्य होती हैं। विश्लेषण कीजिये। (150 शब्द)

    प्रश्न.9 स्पष्ट कीजिये कि कैसे भारतीय राष्ट्रीय अंतरिक्ष संवर्धन और प्राधिकरण केंद्र (IN-SPACe) का गठन अंतरिक्ष क्षेत्र में भारत की क्षमता को पहुँच प्रदान कर सकता है। (150 शब्द)

    प्रश्न.10 आभासी मुद्राओं द्वारा प्रदत्त लाभ विवाद योग्य हो सकते हैं परंतु उनमें अंतर्निहित तकनीक में निश्चित रूप से उज्ज्वल संभावनाएँ समाहित हैं। चर्चा कीजिये। (150 शब्द

    प्रश्न.11 “सब्सिडी दोधारी तलवार की तरह होती है। अगर सावधानी से प्रबंधित नहीं किया जाता है, तो वे फायदे से ज़्यादा नुकसान पहुँचा सकती है।" चर्चा कीजिये। (250 शब्द)

    प्रश्न.12 भारत द्वारा अपने किसानों को एमएसपी प्रदान करने पर का ज़ोर देना अक्सर वैश्विक नाराज़गी का कारण बनता है। विश्व व्यापार संगठन में भारत की स्थिति के संबंध में कथन का परीक्षण कीजिये। (250 शब्द)

    प्रश्न.13 पशुधन क्षेत्र का सतत् विकास कई सतत् विकास लक्ष्यों (एसडीजी) की उपलब्धि का समर्थन कर सकता है। चर्चा कीजिये। (250 शब्द)


    प्रश्न.14 भारत में प्रचलित विभिन्न फसल प्रतिरूपों का वर्णन कीजिये और फसल प्रतिरूप को प्रभावित करने वाले कारकों का विवरण दीजिये। (250 शब्द)

    प्रश्न.15 भारत में सूक्ष्म सिंचाई प्रणालियों के महत्त्व का परीक्षण कीजिये। सिंचाई तकनीकों में परिवर्तन लाने में क्या चुनौतियाँ हैं? (250 शब्द)

    प्र.16 आपदा-रोधी अवसंरचना से आप क्या समझते हैं? इस संबंध में आपदा रोधी अवसंरचना के लिये गठबंधन (सीडीआरआई) द्वारा निभाई जा सकने वाली भूमिका पर प्रकाश डालिये। (250 शब्द)

    प्रश्न.17 भारत में मैंग्रोव और प्रवाल जैव विविधता कैसे भिन्न है? तटीय जैव विविधता के संरक्षण में इनकी क्या भूमिका है? (250 शब्द)

    प्रश्न.18 सार्वजनिक निजी भागीदारी (पीपीपी) देश में बुनियादी अवसंरचना के अंतर को दूर करने के लिये अत्यंत आवश्यक है, हालाँकि, भारत में पीपीपी परियोजनाओं को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। विश्लेषण कीजिये। (250 शब्द)

    प्रश्न.19 भारत के लिये अर्थव्यवस्था, समता, पर्यावरण और सहभागिता के चार प्रतिमानों पर स्मार्ट सिटी मिशन के लाभों को प्राप्त करने के लिये यह समय अनुकूल है। टिप्पणी कीजिये। (250 शब्द)

    प्रश्न.20 अगर भारत अपनी ऊर्जा यात्रा में प्राकृतिक गैस को "अगला पड़ाव" बनाता है तो भारत के पास स्वच्छ ऊर्जा प्रणाली के गंतव्य तक पहुँचने का एक बेहतर अवसर होगा। चर्चा कीजिये। (250 शब्द)

    मुख्य बिंदु जल्द ही अपलोड किए जाएंगे
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2