प्रयागराज शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 29 जुलाई से शुरू
  संपर्क करें
ध्यान दें:

Be Mains Ready

  • 30 Jul 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास

    नेपोलियन फ्राँसीसी क्रांति का परिणाम था। टिप्पणी कीजिये। (250 शब्द)

    उत्तर

    हल करने का दृष्टिकोण

    • फ्राँसीसी क्रांति के बारे में संक्षेप में उल्लेख कीजिये।

    • क्रांति के मूल सिद्धांतों का उल्लेख कीजिये।

    • नेपोलियन द्वारा उठाए गए कुछ जन-समर्थक कदमों का उल्लेख कीजिये।

    • उचित निष्कर्ष लिखिये। 

    परिचय:

    • फ्राँसीसी क्रांति आधुनिक यूरोपीय इतिहास की एक महत्त्वपूर्ण घटना थी जिसने प्रबोधन के सिद्धांतों को शासन में लाने तथा एक तर्कसंगत और समतावादी समाज के निर्माण का प्रयास किया। इस क्रांति के कारण नेपोलियन बोनापार्ट का उदय हुआ।
    • रॉबर्ट एसेरी (Robert Asprey) अपनी पुस्तक, द राइज़ ऑफ़ नेपोलियन बोनापार्ट में नेपोलियन को फ्राँसीसी क्रांति के "उदारवादी दृष्टिकोण " के उत्तराधिकारी के रूप में मानते हैं, लेकिन वे नेपोलियन को "महान आतंक के पर्याय" के रूप में भी वर्णित करते हैं।

    स्वरूप/ढाँचा

    • यूरोपीय इतिहास में फ्राँसीसी क्रांति और उसके बाद के संदर्भ में नेपोलियन की भूमिका अत्यधिक विवादास्पद है।
    • नेपोलियन को फ्राँसीसी क्रांति का शिशु माना जा सकता है क्योंकि क्रांति की प्रारंभिक अवधि के दौरान उसने क्रांति के कुछ विचारों और उद्देश्यों को बढ़ावा दिया। फ्राँसीसी क्रांतिकारी जनता को "पूर्ण राजशाही" के शासन से मुक्त करना चाहते थे। नेपोलियन ने क्रांतिकारियों के इस दृष्टिकोण का समर्थन कर अपने उत्थान का मार्ग प्रशस्त किया।
    • पूर्व के शासन (राजशाही) ने लोगों के कल्याण का समर्थन नहीं किया। फ्राँस के नए नेता के रूप में नेपोलियन बोनापार्ट ने समाज में समानता लाने के उद्देश्य से शासन की एक नई प्रणाली शुरू की।
    • शुरुआती चरण में वह फ्राँसीसी क्रांति के बुनियादी सिद्धांतों यथा; समानता, बंधुता और स्वतंत्रता का संरक्षण करने में सक्षम था। 
    • उसने प्रसिद्ध नेपोलियन संहिता को भी प्रस्तुत किया जिसमें आपराधिक संहिता, सैन्य संहिता और नागरिक प्रक्रिया संहिता तथा वाणिज्यिक संहिता शामिल थी।
    • नेपोलियन बोनापार्ट ने लोगों को स्वतंत्र कराने के लिये देश में "दासता और सामंतवाद" को समाप्त किया।
    • नेपोलियन ने सार्वभौमिक शिक्षा का समर्थन करने वाली विद्यालयों की एक विस्तृत प्रणाली स्थापित की, जिसे लाइकेस (lycess) कहा जाता है। यह प्रणाली आज भी उपयोग में है।

    निष्कर्ष 

    • यद्यपि नेपोलियन फ्राँसीसी क्रांति का शिशु था और उसने अपनी छवि को "क्रांति पुत्र" के रूप में बनाए रखा था, तथापि नेपोलियन का मुख्य उद्देश्य एक मज़बूत एकीकृत फ्राँस का निर्माण करना था जिसने धीरे-धीरे उसे एक निरंकुश शासक बना दिया।
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2