प्रयागराज शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 29 जुलाई से शुरू
  संपर्क करें
ध्यान दें:

Be Mains Ready

  • 11 Jun 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था

    यदि देश को अपने रणनीतिक और विकासात्मक उद्देश्यों को प्राप्त करना है, तो यह संकुचित हो रहे विनिर्माण क्षेत्र का जोखिम नहीं उठा सकता है। टिप्पणी कीजिये।

    उत्तर

    हल करने का दृष्टिकोण

    • आँकड़े देते हुए स्पष्ट करें कि भारतीय औद्योगिक क्षेत्र में लगातार मंदी की स्थिति बनी हुई है; साथ किसी देश के विकास प्रोफाइल में विनिर्माण का क्या महत्त्व होता है, को संक्षेप में स्पष्ट करें।
    • भारत में वर्तमान विनिर्माण व्यवस्था के संदर्भ में उभरते मुद्दों पर प्रकाश डालें।
    • भारतीय औद्योगिक क्षेत्र में सुधारों को आगे बढ़ाने का आर्ग बताएं।

    मुख्य बिंदुः

    • विनिर्माण क्षेत्र की भारतीय अर्थव्यवस्था में भागीदारी स्थिर वर्ष 1980 में 18% तथा 2019 में 18-2%  बनी हुई है। वर्ष 1991 के आर्थिक सुधारों के पश्चात् भी यह दर स्थिर बनी हुई है।

    भारत के विनिर्माण क्षेत्रक से संबधित मुख्य बिंदुः

    • विनिर्माण उद्योग की निम्न उत्पादकता तथा आधुनिक उत्पादक प्रौद्योगिकी का अभाव।
    • कुशल कार्यबल के अभाव के कारण उत्पादन की गुणवता में कमी।
    • जटिल तथा प्रतिबंधात्मक श्रम कानूनों की उपस्थिति।
    • विनिर्माण इकाइयों से संबंधित अवसंरचना का अभाव।
    • उत्पादन लागत का उच्च होना जिस कारण विनिर्माण उद्योग वैश्विक प्रतिस्पर्द्धा की स्थिति में संकट का सामना करते है।
    • औद्योगिकी इकाई प्रारंभ करने हेतु जटिल व लंबी सरकारी प्रक्रिया।
    • भारतीय विनिर्माण इकाइयाँ वैश्विक व्यापार संघर्ष तथा चीन व आसियान देशों के सस्ते उत्पादों के कारण संकट का सामना करती हैं।
    • विनिर्माण क्षेत्र में अनुसंधान व नवोन्मेष का अभाव है।

    आगे की राहः

    • कौशल विकास के द्वारा कुशल पेशेवर श्रमिक तैयार करना।
    • श्रम कानूनों को लचीला बनाना।
    • पर्यावरणीय अनुमति तथा लाइसेंस आदि की प्रक्रिया को सरल बनाना।
    • विनिर्माण इकाइयों के क्लस्टर तथा विशेष आर्थिक जोन की स्थापना द्वारा प्रोत्साहन प्रदान करना।
    • विनिर्माण इकाइयों को वित्तीय तथा कर प्रोत्साहन प्रदान किया जाना चाहिये।
    • विनिर्माण इकाईयों को निर्यात आधारित उत्पादन को प्रोत्साहन प्रदान करने की आवश्यकता है।
    • विनिर्माण उद्योग में नवोन्मेष को प्रोत्साहन प्रदान किये जाने की आवश्यकता है।
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow